लगा दिया एंटी रैबीज इंजेक्शन
उत्तर प्रदेश के शामली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन वृद्ध महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की जगह एंटी रैबीज का टीका लगाकर टरका दिया गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
शामली के कांधला से तीन बुजुर्ग महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने गईं थी. लेकिन उन्हें कोरोना वैक्सीन की जगह एंटी रैबीज का टीका लगा दिया गया. जिसकी वजह से एक बुजुर्ग महिला की हालात गंभीर बनी हुई है. स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही के बाद पीड़ित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और सीएमओ को मामले की शिकायत कर एक्शन लेने की मांग की।
पीड़ित बुजुर्ग महिला अनारकली ने बताया कि वो कोरोना का टीका लगवाने गई थीं. लेकिन उन्हें एंटी रैबीज का टीका इस मामले पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर बिजेन्द्र सिंह का कहना है कि तीन महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की जगह रैबीज का टीका लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. दिया फिर मुझे चक्कर आने लगा. काफी दिक्कत होने लगी. टीका लगाने के दौरान मैंने कहा कि आधार कार्ड जमा होगा तो उन्होंने बोला कि आधार कार्ड की कोई जरूरत नहीं है. जब मैंने पूछ कि आधार कार्ड क्यों नहीं लिया तो उन्होंने कहा कि ये कुत्ते के काटने वाला इंजेक्शन है।
वहीं एक अन्य बुजुर्ग महिला का कहना है कि टीका लागने के बाद जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजन उन्हें तुरंत ही एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए. जहां पर उन्होंने बताया कि कोरोना का टीका लगाने के बाद इनकी अचानक से तबीयत खराब हो गई. जब डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से मिली पर्ची देखी तो वो हैरान रहे गए कि बुजुर्ग महिला को कोरोना नहीं बल्कि एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया. मामले को लेकर पीड़िता महिलाओं के परिजनों ने हंगामा करते हुए सीएमओ शामली को मामले के शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
