Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodPage3
Trending

कंगना रनौत ने घसीटा आमिर खान का नाम, कहा- सरकार को Intolerant कहा पर उनका पासपोर्ट किसी ने नहीं रोका

newsmrl.com Kangana Ranaut dragged Aamir Khan's name, said- called the government intolerant but no one stopped his passport update by rihan Ibrahim

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की पासपोर्ट रिन्यूअल की मांग की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है.

कुछ समय पहले कंगना के एक पोस्ट पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उनपर FIR दर्ज की गई थी. जिसके कारण पासपोर्ट अथॉरिटी ने कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल पर आपत्ति जताई थी. वहीं, इस पूरे विवाद के बीच कंगना ने अब एक्टर आमिर खान का नाम भी घसीट लिया है.

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने पासपोर्ट मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है. साथ ही उन्होंने इस मामले में असहिष्णु वाले मामले को लेकर आमिर खान का नाम भी घसीटा है.

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि, महाविनाशकारी सरकार ने मेरा अप्रत्यक्ष उत्पीड़न फिर से शुरू कर दिया है, पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए मेरा अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया है क्योंकि मुन्नवर अली नामक एक टपोरी ने मुझ पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है. अदालत ने मामला लगभग खारिज कर दिया था, फिर भी अदालत ने पासपोर्ट के लिए मेरे अनुरोध को खारिज कर दिया और कारण दिया गया है ‘मेरा अनुरोध अस्पष्ट है’ हम्म्म्मम्म.

कंगना ने आमिर खान के बयान पर कसा तंज

वहीं ने इसमें आमिर खान की बात करते हुए लिखा कि ”आमिर खान ने भी भारत को असहिष्णु कहते हुए बीजेपी सरकार को भी अपमानित किया था, तब उनकी फिल्में और शूटिंग रोकने के लिए किसी ने उनके पासपोर्ट पर रोक क्यों नहीं लगाई थी. उन्हें इस तरह टॉर्चर और परेशान भी नहीं किया गया था.”

  • याद दिला दें कि, कंगना साल 2015 में आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के असहिष्णुता वाले बयान को लेकर हुए विवाद के बारे में बात कर रही हैं.
  • बता दें कि कंगना को अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए हंगरी जाना है. कंगना का पासपोर्ट 15 सितंबर को एक्सायर हो रहा है. इसी मामले को लेकर ये एक्ट्रेस हाईकोर्ट पहुंचीं हैं.
  • इसके अलावा उनके पास थलाइवी, तेजस, मणिकर्णिका सीक्वल और इंदिरा गांधी जैसी फिल्में भी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button