Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

ऋषि कपूर की मौत के 11 महीने बाद रखी गई खास पूजा,

newsmrl.com page3 update by Nujhat

बहन के साथ नजर आए कोरोना से रिकवर हुए रणबीर कपूर

ऋषि कपूर की मौत को 11 महीने हो चुके हैं। दो साल कैंसर से जूझने के बाद ऋषि ने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। गुरुवार को उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक फोटो शेयर की। जिसमें वे और रणबीर कपूर एक पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर कर लिखा- आपकी नजर हमेशा पर हम पर हैं। हम आपको बहुत याद करते हैं। गौरतलब है रणबीर कपूर कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे। लेकिन इस पूजा के दौरान वे बिना मास्क लगाए नजर आए।

रणबीर हुए कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त
पूजा करते हुए रणबीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। करीबन 16 दिन पहले उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर उनकी मां नीतू कपूर ने शेयर की थी। हालांकि इसके पहले खुद नीतू कपूर भी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गई थीं।

https://www.instagram.com/p/CM1gHKoMHfX/?igshid=1wkwqm3n0v6w

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button