Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

मुख्यमंत्री गहलोत की आज जयपुर को पांच बड़ी सौगातें,

newsmrl.com jaipur update by nujhat

कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जयपुर की जनता को कई सौगातें देने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत जेडीए के 3 बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इसके अलावा जेडीए के दो प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले इसका उद्घाटन कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, जयपुर के कई विधायक, मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित कई अधिकारी भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के जरिए सीतापुरा रेलवे ओवर ब्रिज, जाहोता ओवर ब्रिज बंबाला पुलिया का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिविल लाइंस फाटक आरोबी और रामनिवास बाग में नई भूमिगत पार्किंग का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 22 गोदाम सर्किल पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन
इससे पहले मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे कस्तूरबा गांधी की जयंती के मौके पर वर्चुअल तौर पर आयोजित हुए गांधी दर्शन व महिला सशक्तीकरण पर ‘‘राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित किया। राज्य स्तरीय समारोह में कई महिला सशक्तिकरण से जुड़े एनजीओ की कार्यकर्ता भी शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button