BOLLYWOOD ON ASIA CUP : क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता दशकों पुराना है, क्रिकेटरों से बॉलीवुड की हीरोइनों का प्रेम प्रसंग और शादी करना तो अभी तक सामने आता ही था अब हीरोइनों संग क्रिकेटरों की लड़ाइयाँ भी सामने आने लगी हैं, उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच कुछ समय से सोशल मीडिया पर जंग चल रही है। दरअसल, उर्वशी का क्रिकेटर ऋषभ पंत से विवाद चल रहा है और दोनों ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे है।
एक पुराने मामले को लेकर आजकल दोनों में तीखे शब्द बाण चल रहे हैं, आपको बता दें कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब उर्वशी ने एक इंटरव्यू में कहा था- आरपी ने मुझसे मिलने के लिए 10 घंटे इंतजार किया और फोन पर उनके कई मिस्ड कॉल भी थे। दरअसल, मैं सो गई थी और उनसे मिल नहीं पाई। इसके बाद पंत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- मेरा पीछा छोड़ दो बहन, सस्ती पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए झूठ बोलने की जरूरत नहीं है। इस पर उर्वशी ने जवाब दिया था- छोटू भैया को बैट-बॉल पर फोकस करना चाहिए। आपको बता दें कि इंडिया-पाकिस्तान का मैच शुरू होने से पहले उर्वशी रौतेला की एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लिखा था- मैंने अपनी साइड स्टोरी नहीं बताई लेकिन तुम्हारी रेप्यूटेशन बचाई है। हालांकि, उन्होंने इसमें पंत का जिक्र नहीं किया था, लेकिन लोगों ने इसे उनसे जोड़कर कमेंट्स किए थे। ऐसे में उर्वशी को स्टेडियम देख लोग चौंके क्योंकि वह मैच देखने तो पहुंची लेकिन ऋषभ टीम में शामिल ही नहीं थे।
उर्वसी रौतेला को क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में देखते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बढ़ा आ गई। फैंस ने सोशल मीडिया पर ऋषभ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हुआ यूं कि उर्वशी स्टेडियम में इंडियन क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंची। जैसे ही वह स्क्रीन में नजर आई सोशल मीडिया पर फैंस ऋषभ को ट्रोल करने लगे। कुछ ने ऋषभ का साथ देते हुए लिखा- उर्वशी को मैच देखने नहीं जाना था, उन्हें तो बैन कर देना चाहिए। एक ने लिखा- उर्वशी रौतेला स्टेडियम में ताकि ऋषभ पंत के साथ मुझसे शादी करोगी के क्लाइमैक्स को दोबारा रीक्रिएट करें।




