केंद्र द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किसानों को बधाई दी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करते हुए कहा “गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताक़त दिखाई है। केंद्र सरकार को तीन काले क़ानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के किसानों को बधाई। यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है।“ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर चल पड़ा है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद ट्वीट करते हुए इसे भाजपा की हार बताते हुए किसानों को बधाई दी।
