मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने एक शख्स को अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट तांबे की तार से सिलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक ने महिला का स्टिच हटाया है। महिला को हल्का जख्म हुआ है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इधर पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पतनी का गांव के ही किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध था। उसने अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश की थी लेकिन वो उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थीं। आरोपी ने बताया कि झगड़ा होने पर उसने महिला का प्राइवेट पार्ट सिल दिया। हालांकि, महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं सुबह 6 बजे नींद से उठी तो देखा कि मेरे हाथ पैर खाट से बंधे हुए हैं, और मेरे मुंह में एक कपड़ा पूरी तरह से टाइट ठूंसा हुआ था, और मेरा पति मेरे गुप्तांग में तांबे के तार से सिलाई कर रहा था, मैं दर्द से चीखना चाह रही थी लेकिन कपड़े की वजह से आवाज बाहर नहीं आ रही थी ‘मैंने बाद में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
गिरफ्तार किये गये 57 साल के शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि पेशे से वो नीम-हकीम है। बताया जा रहा है कि इस शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है और इसी शक में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है।
इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एडिशनल सुपरिटेन्डेंट ऑफ पुलिस अनिल सोनकर ने कहा कि ’45 साल की महिला ने मंगलवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति को उसपर शक था कि उसका अवैध संबंध है। पति ने इसके बाद तांबे की तार की मदद से उनका प्राइवेट पार्ट सिल दिया। इस मामले में चिकित्सीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई।’
