Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Bollywoodnewsmrl
Trending

बॉलीवुड में अब इस स्टार पुत्री को मिलेगा बड़ा ब्रेक

newsmrl.com bollywood update by Nujhat

शनाया कपूर जल्द करेंगी बॉलिवुड डेब्यू, करण जौहर करेंगे लॉन्च

पिछले काफी समय से संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के बॉलिवुड डेब्यू के कयास लगाए जा रहे थे। अब यह कन्फर्म हो गया है कि शनाया अपना बॉलिवुड डेब्यू करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस धर्मा प्रॉडक्शंस के बैनर तले करेंगी। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इस बात की घोषणा कर दी है कि शनाया अपनी पहली फिल्म धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के जरिए अपना ऐक्टिंग डेब्यू करेंगी।

करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी फैमिली में एक और ब्यूटीफुल एडिशन हुआ है। डीसीए स्क्वॉड में आपका स्वागत है शनाया कपूर। उनका उत्साह और मेहनत गजब की है। हमारे साथ शामिल हों और उन पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाएं क्योंकि वह अपनी पहली फिल्म धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ इस जुलाई में शुरू करने जा रही हैं।’

ऐक्टिंग डेब्यू से पहले ही शनाया अपनी गजब की खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज के लिए काफी पॉप्युलर और फेमस हो चुकी हैं। डेब्यू से पहले शनाया ने अपनी कजन जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में असिस्टेंड डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। अनन्या पांडे और शनाया कपूर के बाद अब फैन्स को इनकी बचपन की सहेली सुहाना खान के ऐक्टिंग डेब्यू का भी बेसब्री से इंतजार है।

इस वीडियो में शनाया कपूर अलग-अलग आउटफिट्स में पोज करती हुई गजब की लग रही हैं। शनाया ने भी इस वीडियो पर हार्ट इमोजी के साथ कॉमेंट किया है। शनाया ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। शनाया की मां महीप कपूर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि उनकी बेटी बड़े पर्दे पर अपना सफर करने के लिए तैयार है और फिल्म की घोषणा जल्द की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button