newsmrl रायपुर पश्चिम विधानसभा छेत्र, व्यापारी संघ वार्ड क्रमांक 1 द्वारा टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने 160 लोगों को राहत का टीका लगाया
टीकाकरण कैंप में बनाया सेल्फी पाइंट
हीरापुर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा एवं व्यापारिक संस्थाओं की ओर से नगर में लगाए गए टीकाकरण कैंप में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए कोविड का टीका लगवाया। साथ ही लोगों ने कैंप में लगाए गए सेल्फी पाइंट पर अपने अपने मोबाइल से सेल्फी ली।
कोरोना संक्रमण को रोकने एवं टीकाकरण को बढ़ावा देने के उदेश्य से स्वास्थ विभाग द्वारा एवं नगर के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, के सहयोग से रविवार को वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कार्यालय में कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए कोविड का टीका लगवाया।
अध्यक्ष – कृष्णा अग्रवाल
कार्यसमिति अध्यक्ष – नवीन सिंह
कोषाध्यक्ष – झामन धामी
महासचिव – संदीप जुरयानी
सचिव – प्रकाश झा ने किया।
शिविर में टीकाकरण कराने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। दिन भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 160 लोगों को टीका लगाया।
वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कार्यालय पर इस कोरोना रोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 18 से 44 वर्ष तक की आयु के 160 लोगों को राहत का टीका लगाया गया।
आयोजकों द्वारा कैंप में टीकाकरण कराने वाले लोगों को एनर्जी पेय पदार्थ दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि आयोजित कैंप में 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 24 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया एवम 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष की उम्र के 136 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।



