बीजेपी प्रत्याशी शुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले नंदीग्राम के जानकीनाथ मंदिर में पूजा की और हवन किया।
इस सीट को शुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है और साल 2016 में इस सीट से चुनाव जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले सरकार में मंत्री बने थे। हालांकि पिछले साल उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि वह ममता बनर्जी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराएंगे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधान सभा सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होंगे, जबकि चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे। पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों, तीसरे चरण में 31 सीटों, चौथे चरण में 44 सीटों, पांचवें चरण में 45 सीटों, छठे चरण में 43 सीटों, सातवें चरण में 36 सीटों और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान करवाया जाएगा।
