Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

इस मशहूर टीवी शो के अधिकतर अदाकार करोना संक्रमित हो गए

newsmrl.com covid19 update by Nujhat

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन्स के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले सुंदरलाल उर्फ मयूर वकानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मयूर वकानी रियल लाइफ में भी दयाबेन के भाई हैं। अब भिड़े उर्फ मंदार चंदवाकर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पूरी टीम में तहलका मच गया है। इस खबर को खुद एक्टर ने कन्फर्म किया है। इस समय वह घर पर क्वारंटाइन में हैं।

मुझे जुखाम तो नहीं है, लेकिन कल पूजा करते हुए मुझे कपूर की महक नहीं आई। मुझे पता चल गया था कि मुझे किसी भी चीज की महक नहीं आ रही है, ऐसे में मुझे अपना टेस्ट करा लेना चाहिए। टेस्ट कराने के बाद मैंने तुरंत तारक मेहता की पूरी टीम को फोन करके बताया। तब तक मैं शूट का हिस्सा नहीं रहूंगा जब तक मैं पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता।”

मंदार ने आगे कहा कि हां मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं और मैं हर तरह की सावधानी बरत रहा हूं। रही बात आइसोलेशन की तो मैं वह घर पर ही करूंगा। इससे पहले मयूर वकानी कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इन दोनों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरी टीम में तहलका मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button