डॉक्टर्स का इस अंदाज में किया शुक्रिया
देश में फिर से कोरोनावायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं इस महामारी से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन देने का काम भी तेज हो गया है। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब संजय दत्त ने भी कोरोना वैक्सीन का पहले डोज लगवा लिया है।
संजय ने बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। वैक्सीन लगवाते संजय की तस्वीर भी सामने आई है। वे इस दौरान वैक्सीन लगवाते हुए संजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है।
पिछले साल संजय कैंसर के शिकार हुए थे। उस समय उन्होंने कहा था कि वे बहुत जल्द इस बीमारी से निजात पाएंगे। यह घटना अगस्त 2020 की है। उसके कुछ महीने बाद अक्टूबर में उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि पिछले कुछ सप्ताह का समय मेरे लिए काफी कठिन रहा है लेकिन यह कहा जाता है कि भगवान अपने सबसे मजबूत सिपाही को ही कठिन से कठिन चुनौती देता है।
