Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodPage3
Trending

ब्रूस ली-जैकी चैन जैसे टॉप मार्शल आर्ट ऐक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए विद्युत जामवाल

newsmrl.com Vidyut Jamwal joins the list of top martial arts actors like Bruce Lee-Jackie Chan update by rihan Ibrahim

बॉलिवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल (vidyut jamwal) का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों’ के लिस्ट में शामिल की गई है।

विद्युत ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। ऐक्टर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जय हिंद, कलारीपयट्टू।’

बता दें कि विद्युत का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों’ की लिस्ट में जैसे ही शामिल की गई। उनके फैन्स उन्हें बधाई देने के लिए दौड़ पड़े। एक यूजर ने लिखा, ‘हमे आप पर बहुत गर्व है।’ वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘आपको कोई नहीं हरा सकता।’

विद्युत का नाम जेट ली, जैकी चैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों के साथ लिस्ट में शामिल की गई है। विद्युत एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्होंने तीन साल के उम्र से ही कलारीपयट्टू सीखा है। ऐक्टर इंडियन मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के बहुत बड़े सपोर्टर भी हैं। वह चाहते हैं कि इसे ग्लोबल लेबल पर ले जाया जाए। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button