Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BusinessInternational
Trending

कौन सी वैक्सीन सबसे अच्छी- कोवीशील्ड, कोवैक्सिन या स्पुतनिक V? जानिए इनके बारे में सब कुछ

newsmrl.com vaccine comparison update by Rihan Ibrahim

कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने और जल्द से जल्द पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने की दिशा में 1 मई से 18+ को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई है।

राज्यों में वैक्सीन डोज के अभाव में एक-दो दिन में शुरुआत होगी। पर जो वैक्सीन इस्तेमाल हो रही है या लगने वाली है, उसके बारे में जानना भी जरूरी है। इस बीच, यह बहस भी शुरू हो गई है कि कौन-सी वैक्सीन ज्यादा बेहतर है- कोवीशील्ड या कोवैक्सिन? फिर तीसरी रूसी वैक्सीन- स्पुतनिक V ?

तीनों ही वैक्सीन भारत के कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में शामिल होंगी। वैसे भी कोवीशील्ड और कोवैक्सिन तो 16 जनवरी से ही इस्तेमाल हो रही है। अच्छी बात यह है कि तीनों ही वैक्सीन कोरोना के गंभीर लक्षणों से बचाने और मौत टालने में इफेक्टिव हैं। इसी वजह से दुनियाभर के वैज्ञानिक कह रहे हैं कि जो भी वैक्सीन उपलब्ध हो, उसका डोज लगवा लें। यह आपकी जान बचाने के लिए जरूरी है। पर फिर भी तीनों वैक्सीन के बारे में यह जानकारी आपको होना चाहिए…


जब बात इफेक्टिवनेस की आती है तो यह तीनों ही वैक्सीन काफी इफेक्टिव हैं। WHO के स्टैंडर्ड्स पर तीनों ही खरी उतरती हैं। अभी भी क्लीनिकल ट्रायल्स के डेटा आ रहे हैं और वैक्सीन के असर के बारे में स्टडी जारी है।

यह वैक्सीन कितनी इफेक्टिव हैं?

कोवीशील्ड के ट्रायल्स पिछले साल नवंबर में खत्म हुए थे। इसकी एफिकेसी यानी इफेक्टिवनेस रेट 70% है, जो डोज का अंतर बढ़ाने पर बढ़ता है। यह वैक्सीन न केवल गंभीर लक्षणों से बचाती है बल्कि रिकवरी समय को भी घटाती है।

कोवैक्सिन के ट्रायल्स इसी साल हुए हैं। अप्रैल में आए दूसरे अंतरिम नतीजों में यह 78% इफेक्टिव साबित हुई है।

स्पुतनिक V इस पैमाने पर भारत की सबसे इफेक्टिव वैक्सीन है। मॉडर्ना और फाइजर की mRNA वैक्सीन 90% अधिक इफेक्टिव साबित हुई हैं। इसके बाद स्पुतनिक V ही सबसे अधिक 91.6% इफेक्टिव रही है। खास बात यह है कि यह वैक्सीन गंभीर लक्षणों को रोकने में और मौत को टालने में 100% इफेक्टिव है।

कोवैक्सिन को पूरी तरह से भारत में ही विकसित और बनाया जा रहा है।

कोवीशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने मिलकर विकसित किया और अब पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रही है।

वहीं, 1 मई को कोरोना के खिलाफ युद्ध में शामिल होने भारत पहुंची रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V को मॉस्को के गामालेया इंस्टीट्यूट ने रशियन डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के साथ मिलकर बनाया है। भारत में हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैबोरेटरी की निगरानी में 6 कंपनियां इसका प्रोडक्शन करने वाली हैं। शुरुआती 1.25 करोड़ डोज इम्पोर्ट होने वाले हैं।

कितने डोज कितने हफ्तों के अंतर से लेने हैं?


तीनों ही वैक्सीन दो डोज वाली हैं। यानी इम्यून रिस्पॉन्स के लिए दो डोज लेना जरूरी है। यह वैक्सीन इंट्रामस्कुलर है। यानी कंधे के पास हाथ पर इंजेक्शन लगाए जाते हैं।

कोवैक्सिन के दो डोज 4 से 6 हफ्ते के अंतर से लगाए जाते हैं। कोवीशील्ड के दो डोज 6-8 हफ्ते के अंतर से लगाए जा रहे हैं। वहीं स्पुतनिक V के दो डोज के बीच तीन हफ्ते यानी 21 दिन का अंतर रखना है।

भारत में शुरुआत में कोवीशील्ड के दो डोज में 4-6 हफ्ते का अंतर रखा गया था। पर ट्रायल्स में यह सामने आया है कि कोवीशील्ड का दूसरा डोज जितनी देरी से देते हैं, उसकी इफेक्टिवनेस उतनी ही बढ़ जाती है।

इन तीनों ही वैक्सीन में कुछ असमानताएं हैं और लाभ भी, जो इन्हें एक-दूसरे से अलग करती है। कोवीशील्ड दुनिया की सबसे लोकप्रिय वैक्सीन में से है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर देशों में हो रहा है। WHO भी इसके इस्तेमाल की आपात मंजूरी दे चुका है। वहीं, कोवैक्सिन इस समय सिर्फ भारत में इस्तेमाल हो रही है, पर म्यूटेंट स्ट्रेन्स के खिलाफ सबसे प्रभावी और असरदार वैक्सीन बनकर उभरी है। इसी तरह स्पुतनिक V को भी भारत समेत 60 से अधिक देशों ने अप्रूवल दिया है।

यह तीनों ही वैक्सीन भारत के मेडिकल सेट-अप के लिए उचित है। 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर इन्हें स्टोर किया जा सकता है। इसके मुकाबले अमेरिका समेत कई देशों में इस्तेमाल हो रही फाइजर और मॉडर्ना की mRNA (मैसेंजर आरएनए) वैक्सीन को स्टोर करने के लिए -70 डिग्री सेल्सियस का तापमान चाहिए होता है।

वैक्सीन कैसे बनी हैं?
कोवैक्सिन को पारंपरिक इनएक्टिवेटेड प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यानी इसमें डेड वायरस को शरीर में डाला जाता है, जिससे एंटीबॉडी रिस्पॉन्स होता है और शरीर वायरस को पहचानने और उससे लड़ने लायक एंटीबॉडी बनाता है।

कोवीशील्ड एक वायरल वेक्टर वैक्सीन है। इसमें चिम्पांजी में पाए जाने वाले एडेनोवायरस ChAD0x1 का इस्तेमाल कर उससे कोरोना वायरस जैसा ही स्पाइक प्रोटीन बनाया गया है। यह शरीर में जाकर इसके खिलाफ प्रोटेक्शन विकसित करता है।

स्पुतनिक V भी एक वायरल वेक्टर वैक्सीन है। पर अंतर यह है कि इसे एक के बजाय दो वायरस से बनाया गया है। इसमें दोनों डोज अलग-अलग होते हैं। जबकि कोवैक्सिन और कोवीशील्ड के दो डोज में अंतर नहीं है।

इन वैक्सीन की कीमत और उपलब्धता की क्या स्थिति है?
कोवैक्सिन और कोवीशील्ड जल्द ही खुले बाजार में उपलब्ध होगी। राज्य सरकारें भी इन्हें खरीदकर अपने यहां इस्तेमाल कर सकेंगी। वहीं, स्पुतनिक V के भी जल्द ही बाजार में उपलब्ध होने के संकेत मिले हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्य सरकारों के लिए कोवीशील्ड के एक डोज की कीमत 300 रुपए और प्राइवेट अस्पतालों के लिए 600 रुपए तय की है। वहीं, कोवैक्सिन थोड़ी महंगी है। राज्य सरकारों को यह 400 रुपए और प्राइवेट अस्पतालों में 1,200 रुपए प्रति डोज उपलब्ध होगी।

वहीं, स्पुतनिक V को डेवलप करने में मदद करने वाले RDIF के प्रमुख दिमित्रेव के मुताबिक यह वैक्सीन 10 डॉलर यानी 700 रुपए में उपलब्ध होगी। फिलहाल उसने राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों को दिए जाने वाले रेट्स का खुलासा नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button