Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

बॉलीवुड सितारों के घर इनकम टैक्स की छापेमारी का दूसरा दिन

newsmrl.com bollywood update by rihan_ibrahim

बॉलीवुड सितारों के घर इनकम टैक्स की छापेमारी का दूसरा दिन

एक्ट्रेस तापसी पन्नू, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की रेड आज भी जारी है।

इनके अलावा फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, कवान टैलेंट हंट कंपनी और एक्सीड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह रेड अगले तीन दिन तक चल सकती है।

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप सरकार विरोधी आंदोलनों का समर्थन करते रहे हैं हैं। तापसी ने किसान आंदोलन का और कश्यप ने CAA के खिलाफ आंदोलन का समर्थन किया था।
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू से देर रात तक सवाल-जवाब किए और इनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए। इन उपकरणों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से पुणे में पूछताछ भी की जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों को यहां के किसी होटल के कमरे में रखा गया है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button