Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में चुनाव बाद हो रही हिंसा पर जाहिर की चिंता

newsmrl.com modi conversation with bengal governor update by Akanksha tiwari

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद हिंसा की घटनाएं जारी हैं. बीजेपी ने दावा किया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की हिंसा के कारण उसके 9 कैडर मारे गए हैं.

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी हैं. आज ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल आ रहे हैं और पीड़ित कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बंगाल में चुनाव बाद हो रही हिंसा पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन कर कानून-व्यवस्था की जानकारी ली है.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार दोपहर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, ‘पीएम ने फोन किया और गंभीर रूप से चिंताजनक कानून और व्यवस्था की स्थिति पर अपनी गंभीर पीड़ा और चिंता व्यक्त की. सीएम ममता बनर्जी से मैं गंभीर चिंताओं को साझा करता हूं. राज्य में हिंसा बर्बरता, आगजनी, लूट और हत्याएं बेरोकटोक जारी हैं. इस पर नियंत्रण बहुत ही जरूरी है.

इसके पहले राज्यपाल ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक पी नीरजनयन और कोलकाता पुलिस कमिश्नर सोमेन मित्रा से तत्काल रिपोर्ट तलब किया है. मंगलवार को डीजी और सीपी ने राज्यपाल से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था. उसके बावजूद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.
राज्यपाल ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ‘रिपोर्ट्स भयावह स्थिति को दर्शाती हैं. भयभीत लोग खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं. एसओएस में अपील की बाढ़ आ गई है. हर्मद हत्या और विनाश का तांडव मचा रहे हैं. संवैधानिक मूल्यों के प्रति इस तरह के संबंध को नहीं माना जा सकता. सीएम ममता बनर्जी व्यवस्था को संभालें.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button