Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

बॉलीवुड कोरोना की चपेट में,भूमि पेंडेनकर और विक्की कौशल भी हुए कोरोना पॉजिटिव

newsmrl.com celebrity news update by akanksha

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।

भूमि ने बताया है कि वैसे तो बेहतर महसूस कर रही हैं, लेकिन उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं।डॉक्टर के साथ टच में हैं और सभी सावधानियां बरत रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा है कि जो भी लोग उनके कॉन्टैक्ट में आए हैं, वे अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर करा लें।

इसके अलावा एक्टर विक्की कौशल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैन्स को यह जानकारी दी है।पूरे बॉलीवुड पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है. एक के बाद एक सेलिब्रिटीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। बता दें कि खबर आ रही है कि ‘बंदिश बैंडिट्स’ एक्टर ऋत्विक भौमिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

भूमि पेडनेकर ने लिखा यह पोस्ट पोस्ट में भूमि ने लिखा, “आज मेरे अंदर कोविड-19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं।मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर चुकी हूं।डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स के साथ टच में हूं और सभी सावधानियां बरत रही हूं।जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह अपनी जांच करा ले।मैं स्टीम ले रही हूं विटामिन-सी और खाने-पीने का ख्याल रख रही हूं.”

ये सितारे हैं कोरोना संक्रमित :
आलिया भट्ट, विक्रांत मैसे, मोनालिसा, बप्पी लहरी, तारा सुतारिया, मनोज बाजपेयी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी क्वारनटीन में हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फैन्स को खुशखबरी देते हुए बताया कि वह कोरोना निगेटिव आ गए हैं। पोस्ट शेयर कर लिखा, “निगेटिव. 14 दिन का वनवास खत्म। काम पर वापसी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button