पाकिस्तान के हुबॉरा या सोन चिरैया पक्षी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इन बेजुबानों के शिकार के लिए संयुक्त अरब अमीरात के शाही के परिवार के कई सदस्य पाकिस्तान पहुंचे हैं।
पाकिस्तान ने सऊदी अरब के शाही परिवार को हुबॉरा पक्षियों के शिकार का न्यौता दिया है। हुबॉरा पक्षी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित प्रजातियों की श्रेणी में आते हैं और इनका शिकार प्रतिबंधित है। हालांकि शिकार पर यह प्रतिबंध खाड़ी देशों सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के राजकुमारों पर लागू नहीं होते हैं।
ये राजकुमार अपनी सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए इन बेजुबानों की हत्या करके उनका मांस खाते हैं। वहीं कर्ज के तले डूबा कंगाल पाकिस्तान सऊदी अरब और यूएई के राजकुमारों से शिकार के नाम पर मोटी-मोटी फीस वसूलकर अपना खजाना भर रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम, राजकुमार और शाही परिवार के अन्य सदस्यों को साल 2020-21 के सीजन में शिकार का परमिट दिया है। सऊदी अरब के अरबों डॉलर के कर्ज के पहाड़ तले दबे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विवादों में घिरे प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अपने देश में बेजुबानों की हत्या करने की अनुमति दी है।

इमरान सरकार ने शाही परिवार से जुड़े दो अन्य सदस्यों को भी हुबारॉ पक्षियों के शिकार की स्वीकृति दी है। प्रिंस सलमान के दबाव का आलम यह है कि इमरान खान सरकार ने एक भगोड़े सऊदी प्रिंस को भी शिकार करने की अनुमति दी है जिसने पिछले साल फीस का पैसा भी नहीं दिया था। पाकिस्तान में यह पहली बार नहीं है जब सोन चिरैया के शिकार के लिए खाड़ी देशों के शाही घराने को शिकार का न्यौता दिया गया है। पिछले 4 दशक से यह गुप्त और निजी शिकार अभियान पाकिस्तान में बदस्तूर जारी है। शिकार के लिए ये शेख बाज का इस्तेमाल करते हैं।
गौरतलब है कि सऊदी अरब और यूएई के राजकुमार इसका प्रयोग वियाग्रा की तरह सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए करते हैं।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने से पहले इसका विरोध जताया था किन्तु अब स्वयं ही शिकार करने की अनुमति दे दी है।
