बाहुबली की शान की सवारी
प्रभास ने खरीदी 6 करोड़ की ब्रैंड न्यू लेम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर, हैदराबाद की सड़कों पर खुद ही ड्राइव करते दिखे
प्रभास के कार कलेक्शन में एक और स्टाइलिश लग्जीरियस कार की एंट्री हो गई है। उन्होंने लेम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर खरीदी है। जिसकी कीमत 6 करोड़ है। कार का कवर हटाते और हैदराबाद की सड़कों पर लेम्बॉर्गिनी चलाते प्रभास के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। प्रभास ने बेशकीमती ऑरेंज लेम्बॉर्गिनी अपने पिता सूर्या नारायण राजू की बर्थ एनिवर्सरी पर खरीदी है।
प्रभास का लग्जीरियस कार कलेक्शन
लेम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर से पहले ही प्रभास कई लग्जीरियस कारों के मालिक बन चुके हैं। उनके कार कलेक्शन में सवा करोड़ की जगुआर एक्सजे, 8 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम, 50 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स 3, 4 करोड़ की रेंज रोवर और 30 लाख की सेडान कार स्कोडा सुपर्ब भी मौजूद हैं।
