Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Bollywoodnewsmrl
Trending

द बिग बुल का पहला गाना इश्क़ नमाज़ा रिलीज़

newsmrl.com bollywood update by Nujhat

अभिषेक बच्चन की फ़िल्म द बिग बुल का पहला गाना इश्क़ नमाज़ा 25 मार्च को रिलीज़ कर दिया गया।

गाना अभिषेक और फ़िल्म की लीडिंग लेडी निकिता दत्ता पर फ़िल्माया गया है। रूमानी मिज़ाज के गाने के फ़िल्मांकन में अधिकतर ऐतिहासिक इमारतों की पृष्ठभूमि रखी गयी है। दिल्ली की कुतुब मीनार की झलक भी गाने में दिखती है।

अभिषेक बच्चन ने गाने को सोशल मीडिया में शेयर करके लिखा- और जब से मिले हैं, गुमशुदा है सारा जहां…। इश्क़ नमाज़ा का म्यूज़िक गौरव दासगुप्ता ने दिया है और आवाज़ अंकित तिवारी की है। गाने के बोल कुंवर जुनेजा ने लिखे हैं। गाने में अभिषेक और निकिता के बीच प्यार की आंखमिचौली दिखायी गयी है। द बिग बुल 8 अप्रैल को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म नब्बे के दशक में हुए अरबों के शेयर बाज़ार घोटाले पर आधारित है, जिसे स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता ने अंजाम दिया था। अभिषेक फ़िल्म में उससे प्रेरित किरदार हेमंत शाह निभा रहे हैं। फ़िल्म में इलियाना डिक्रूज़ भी एक अहम किरदार में दिखेंगी।

द बिग बुल का निर्माण अजय देवगन और आनंद पंडित ने किया है। फ़िल्म के निर्देशक कूकी गुलाटी हैं। द बिग बुल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की मल्टीप्लेक्स मूवीज़ स्कीम के तहत रिलीज़ की जा रही है, जिसका एलान पिछले साल किया गया था। इस योजना के तहत दिल बेचारा, सड़क 2, खुदा हाफ़िज़, लूटकेस और लक्ष्मी रिलीज़ हो चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button