Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlUSA
Trending

अमेरिका में पुलिस ने एक साल के बच्चे को सिर में मारी गोली,

newsmrl.com usa crime update by Nujhat

अमेरिका के ह्यूस्‍टन शहर में एक साल का मासूम बच्‍चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

इस बच्‍चे को ह्यूस्‍टन पुलिस ने सिर में गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि इस बच्‍चे की मां दैशा स्‍माल्‍स 3 मार्च को पंपिंग स्‍टेशन पर गाड़ी में गैस भर रही थीं। इसी बीच उन्‍हें पुलिस की कार देखी और सायरन की आवाज सुनाई थी। उनका बच्‍चा लीजेंड कार में पिछली सीट पर बैठा हुआ था। तभी एक व्‍यक्ति अचानक से उनकी कार में घुस गया और कहा कि कार उन्‍हें दे दे। इसी दौरान पुलिस ने गोली चला दी जिसमें लीजेंड को भी गोली लगी है

पुलिस ने कहा कि लुटेरे के हाथ में बंदूक थी और जब वह कार में बैठा हुआ था तब उसे पुलिस ने बंदूक फेंकने के लिए कहा। जब उसने गन फेकने से मना कर दिया तब पुलिस ने कार पर गोली चला दी। इसी कार में बच्‍चा पीछे बैठा हुआ था और उसे भी गोली लग गई। पुलिस ने कहा कि मां की सुरक्षा के डर से एक पुलिस अधिकारी ने अपना हथियार भी उन्‍हें दे दिया था।

ह्यूस्‍टन पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बच्‍चे को फर्स्‍ट एड दिया। बच्‍चे की हालत इस समय बहुत खराब है और उसे आईसीयू में रखा गया है। उसकी गोलियां निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया है।

लीजेंड को आईसीयू में भर्ती कराया गया है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। स्‍माल्‍स का अब रो-रोकर बुरा हाल है। उन्‍होंने कहा कि मेरा बच्‍चा कार में था, इसलिए मैंने उस व्‍यक्ति को कार नहीं दी। मैं अपने बच्‍चे के बिना कार नहीं छोड़ सकती थी। इसी बीच पुलिस आई गोलीबारी शुरू हो गई और मेरे बच्‍चे को सिर में गोली मारी गई। उधर, ह्यूस्‍टन पुलिस ने कहा है कि जब यह गोलीबारी शुरू हुई, उस समय स्‍माल्‍स कार में नहीं थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button