Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

तेजस्वी यादव की चेतावनी…

newsmrl.com bihar political news update by kiran rawat

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को फिर मंत्री रामसूरत राय पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि एक सप्ताह में मंत्री के भाई की गिरफ्तारी और परिसर सील ना हुआ तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड में पत्रकारों के साथ बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि इस मामले में मंत्री के भाई ही नहीं उनके भगिना संजीव भी आरोपी हैं।

तेजस्वी यादव ने पुलिस डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि परिसर का मालिक हंसलाल राय को बताया गया है। उन्होंने कहा कि वह कहते हैं उनके भाई ही नहीं, भगीने संजीव कुमार पर भी अपराध दर्ज हैं।तेजस्वी ने कहा कि जो पिकअप बरामद किया गया, उसका मालिक भी हंसलाल राय ही है। पुलिस डायरी में इस बात का जिक्र है। पुलिस डायरी का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं संगीन अपराध है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बात साबित करता है कि यह आरोप हमारा नहीं पुलिस का है।

इससे पहले मंगलवार को भी तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में न तो शासन है और न ही सुशासन। हकीकत है कि राज्य में शासन नाम की चीज नहीं है। विधानसभा में गृह विभाग के आय-व्ययक पर हुए वाद-विवाद में तेजस्वी सरकार पर हमलावर रहे। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में कथित सुशासनी राज में हर रोज हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं हो रही है।

आंकड़ों के हवाले से तेजस्वी ने दावा किया कि 1990 में एक लाख 24 हजार 414 संज्ञेय अपराध दर्ज हुए थे। 2005 में यह घटकर एक लाख 11 हजार 598 तो 2005 में 97 हजार 850 हो गए। अपराध कम होने के बावजूद जंगलराज बताने वाले बताएं कि अभी कौन-सा राज है, जहां अपराधी दारोगा का इनकाउंटर कर रहे हैं। सत्ता में शामिल भाजपा के नेता ही कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि शराब की बिक्री की मनाही के बावजूद एक करोड़ लीटर की अब तक जब्ती हो गई। रिटायर्ड आईएएस-आईपीएस को सेवा में रखा जा रहा है। 50 पार वाले कर्मचारियों को जबरन हटाया जा रहा है तो नेताओं व मंत्रियों पर यह नियम क्यों लागू नहीं हो रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button