ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिस कर्मियों की ‘गुंडागर्दी’।
पुलिस कर्मियों को जब टीटीई ने पकड़ा तो पुलिस कर्मियों ने टीटीई को जमकर हड़काया और मुकदमा दर्ज करने की धमकी तक दे डाली। टीटीई ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे 20 पुलिस कर्मियों को पकड़ा है और उनसे जुर्माना भी वसूला है।फिलहाल, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है।
45 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया।
टिकट नहीं है, रसीद नहीं कटवाउंगा, इतने मुकदमे लिखूंगा याद रखोगे, 15 दिन में दो बार रसीद कटवा चुका हूं और भी तरह-तरह की बातें, बहाने और धमकियां। आजकल स्पेशल ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों की टीटीई के साथ कुछ ऐसी ही झड़पें हो रही हैं।
बिना टिकट पकड़े जाने पर पुलिस वाले टीटीई के पर दबाव बनाने की कोशिश करते है और मुकदमे लिखने की धमकी देते हैं। जंक्शन टीटीई ने एक दिन में ऐसे 20 पुलिस कर्मियों को पकड़ा है।दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस (02392) में बरेली से लखनऊ के बीच कुल 45 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया, जिसमें से 25 आम यात्री तो 20 पुलिस कर्मी शामिल थे।
