Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

संसदीय सचिव व विधायक श्री विकास उपाध्याय के निवास में भंडारा

newsmrl.com exclusive coverage by Akanksha Tiwari

संसदीय सचिव व विधायक श्री विकास उपाध्याय के निवास में भंडारा

  • पूजन पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन
  • संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के निवास में गूंजा हर-हर महादेव
  • निवास परिसर स्थित शिवालय में विशेष पूजन-अभिषेक संपन्न

संसदीय सचिव व विधायक श्री विकास उपाध्याय जी के निवास में स्थित महादेव जी के मंदिर प्रांगण में कल दिनाँक 11 मार्च को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।


सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम रात तक संचालित हुए। सुबह 11 बजे विद्वान पंडितों द्वारा भगवान शिव जी के मंदिर में पूजा पाठ कर इसकी शुरुआत हुई। इसके पश्चात भजन व संगीत का कार्यक्रम हुआ,जो दिन भर चलता रहा।

भक्त जनों के लिए इस उपलक्ष में भंडारा का विशेष आयोजन रखा गया था। पश्चिम विधानसभा व अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में जनसमुदाय की उपस्थिति रही।

View Post

रायपुर, 11 मार्च। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय के निवास में स्थित शिवालय में सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव जी की विशेष पूजा संपन्न हुई। पूजा पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
संसदीय सचिव श्री उपाध्याय के निवास में स्थित शिवालय में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया था। सुबह विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवों के देव महादेव का विशेष पूजन प्रारंभ किया जो दोपहर करीब 12 बजे तक अनवरत जारी रहा।

इस दौरान भगवान भोलेनाथ का विविध प्रकार से अभिषेक किया गया। अभिषेक पश्चात शिव जी का विशेष श्रृंगार किया गया। विधायक निवास पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार का दर्शन कर पूजा किया और भोलेनाथ की भक्ति में रम गए। विशेष पूजन, रूद्राभिषेक आदि के पश्चात महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात यहां दिन भर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस दौरान कई मंडलियों ने यहां भजन प्रस्तुत कर वातावरण को शिवमय कर दिया। भजन-कीर्तन की समाप्ति पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रसादी ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button