साउथ से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके एक्टर सोनू सूद पिछले साल अप्रैल से यानी लॉकडाउन के दौरान से जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं ।
सोनू का ऐसा रूप देख लोगों ने तो उन्हें रियल लाइफ हीरो बना दिया। कोई सोनू सूद को ट्वीट करते हुए उनसे मदद मांगता है, तो सोनू पीछे नहीं हटते और तुरंत उस ट्वीट का रिप्लाई कर देते हैं।
सोनू ने एक्टिंग के अलावा ये जो काम किया है, उससे न सिर्फ उनसे मदद मिलने वाले लोग ही उनकी तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके काम को देशभर में सराहा जा रहा है, लेकिन महाशिवरात्री के दिन यानी आज उन्होंने ने जो एक ट्वीट किया है, वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और इसी वजह से सोनू को ट्रोल किया जाने लगा।सोनू ने आज एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं, किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं. ओम नमः शिवाय.’

वैसे तो कई लोगों सोशल मीडिया पर सोनू के इस ट्वीट पर अपनी सहमति दिखाई है, लेकिन कुछ लोगों उनका ये ट्वीट बिलकुल भी पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, ‘कृप्या ऐसी ही अपील अपनी फिल्मों के रिलीज से पहले भी किया कीजिए: मेरी फिल्मों के टिकट पर पैसा बर्बाद करके नहीं, उससे किसी गरीब को रोटी खिला कर पुण्य कमाइए।
