Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

विरोध जताने का अनोखा तरीका

newsmrl.com khap panchayat update by nujhat

1 मार्च से 100 रुपये लीटर बिकेगा दूध, हरियाणा की खाप पंचायत ने किया ऐलान।


हरियाणा की बड़ी खाप मानी जाने वाली हिसार की सतरोल खाप ने फैसला किया है कि वह एक मार्च से 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डेरी और दूध केंद्रों को दूध बेचेंगे।
कृषि कानून और तेल की कीमत के विरोध में खाप पंचायत का बड़ा फैसलाएक मार्च से दूध की कीमत 100 रुपये लीटर करने का किया ऐलानशनिवार को ट्विटर पर पूरे दिन ट्रेंड होता रहा है दूध 100 रुपये लीटर।


हरियाणा के हिसार में खाप पंचायत ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। पंचायत के इस फैसले के मुताबिक एक मार्च से दूध 100 रुपये प्रति बेचा जाएगा। दरअसल पंचायत ने यह फैसला तेल की बढ़ती कीमतों और कृषि कानूनों के खिलाफ लिया है। इससे पहले शनिवार को पूरे दिन ट्विटर पर भी 100 रुपये लीटर बेचे जाने का हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा था


सतरोल की खाप पंचायत का कहना है कि किसानों के प्रदर्शन को तीन से महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है इसलिए हमने डेरी तथा दुग्ध केंद्रों को 100 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दूध बेचने का फैसला किया है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि कि गरीब शख्स को आपस में दूध देने पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button