Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

कार्यकर्ता पार्टी में गांधी परिवार के अलावा किसी और को कभी स्वीकार नहीं करेंगें- विकास उपाध्याय

newsmrl.com congress update by rihan ibrahim

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे से असम सहित पूरे देश में मजबूती के साथ कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी- विकास उपाध्याय

असम। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय जिन्हें पार्टी हाई कमान ने कल स्क्रीनिंग कमेटी में भी सदस्य के तौर पर भी सम्मिलित किया है। पिछले 02 दिनों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लगातार असम के चुनावी दौरे में सम्मिलित हैं का आज एक बड़ा बयान आया है। विकास उपाध्याय ने कहा, असम सहित देश की जनता कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार के अलावा किसी और को स्वीकार नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, देश की जनता गांधी परिवार को जिस गंभीरता से, अपनेपन से स्वीकार करती है, जिस सहजता के साथ अपने करीब पाती है। ऐसी पाॅपुलर्टी न किसी परिवार में है, न ही नेता में। विकास उपाध्याय ने कहा, गांधी परिवार की सक्रियता से कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, असम प्रभारी व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य विकास उपाध्याय प्रियंका गांधी के साथ लगातार आज दूसरे दिन चुनावी प्रचार के बीच असम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता व कांग्रेस के छोटे से छोटा कार्यकर्ता गांधी परिवार के अलावा किसी और को स्वीकार नहीं कर सकती। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के दौरे मात्र से ही असम के वातावरण में जिस तरह का परिवर्तन देखा जा रहा है, निश्चित तौर पर यह परिवर्तन पूरे देश में नजर आएगा।

तय है कि देश की जनता गांधी परिवार को पूरे मन और विश्वास के साथ स्वीकार करती है। गांधी परिवार के सदस्यों में जिस तरह की सहजता व बगैर बनावटी के आम जनों के बीच अपने आप को स्थापित करने की सीख अतीत में मिली है, उसे देश की जनता भलीभाँति देख समझ रही है। विकास उपाध्याय ने कहा, प्रियंका गांधी पिछले 02 दिनों से असम के लोगों के बीच हैं और उनके इस दौरे ने साबित कर दिया है कि असम की जनता के समक्ष एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी ही है।

विकास उपाध्याय ने बताया, आज दूसरे दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की हैं और जिस अंदाज में वे इन मजदूरों के साथ एक अपनापन के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को देखा और समझा है, निश्चित तौर पर चाय बागानों के मजदूरों का विश्वास कांग्रेस के प्रति मजबूत हुआ है। विकास उपाध्याय ने आगे बताया कि प्रियंका गांधी आज तेजपुर में महाभैरव मंदिर का दर्शन कर वहाँ भी लोगों से मुलाकात करेंगी एवं तेजपुर में ही एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने को लेकर अपील करेंगी। इस बीच विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी वोट की राजनीति को लेकर देश की जनता के साथ सिर्फ धोखा कर रही है।

असम के लोगों को CAA में उलझा कर मौन व्रत कर लिया है, इसलिए कि भारतीय जनता पार्टी यहाँ की जनता को गुमराह कर सिर्फ सत्ता हासिल करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और स्पष्टता की कमी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस खुले मन से लोगों के बीच देशहित की बात को सार्वजनिक तौर पर रखते हैं, मोदी और अमित शाह में यह साहस कभी नहीं दिखती। उन्होंने दावे के साथ कहा कि असम सहित पूरे देश में फिर से कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button