Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

InternationalnewsmrlWorld
Trending

दो साल पहले इस घटना से थर्रा उठा था पाकिस्तान

newsmrl.com victory anniversary update by akanksha

•बालाकोट एयर स्ट्राइक के आज दो साल पूरे हो गए हैं

आज से 2 साल पहले 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर घुसकर बालाकोट में आतंकियों के कैंप को तबाह किया था। भारत ने पाकिस्तान को 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए हमले का जबाव दिया था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे।इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वायुसेना के साहस को सलाम किया है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दर्द पर बालाकोट एयर स्ट्राइक मरहम है। आज ही के दिन भारतीय वायुसेना के वीर जवानों ने पाकिस्तान की धरती में घुस कर आतंकवादियों का सफाया किया था और पाकिस्तान को इसकी भनक भी नहीं लगी थी। आज के दिन जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर उसे तबाह कर दिया था। 14 फरवरी को हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी की देर रात इसका बदला लिया था और पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश के आतंकी कैंप को नेस्तानबूद कर दिया था। भारतीय वायुसेना के इस एयर स्ट्राइक में जैश के करीब 250 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया था।

दरअसल, पाकिस्तान में बालाकोट एयर स्ट्राइक पुलवामा आतंकी हमले का बदला था। 14 फरवरी को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था। सामान्य दिन की तरह ही उस दिन भी सीआरपीएफ के वाहनों का काफिला अपनी धुन में जा रहा था। तभी एक कार ने सड़क की दूसरी तरफ से आकर इस काफिले के साथ चल रहे वाहन में टक्‍कर मार दी। इसके साथ ही एक जबरदस्‍त धमाका हुआ। यह आत्मघाती हमला इतना बड़ा था कि मौके पर ही सीआरपीएफ के करीब 42 जवान शहीद हो गए। पुलवामा आतंकी हमले से पूरे देश में रोष पैदा हो गया।

पुलवामा हमले के जवाब में जब भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान 26 फरवरी को तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बम बरसा रहे थे, तब वहां गहरी नींद में सो रहे लोगों को लगा मानो जलजला आ गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का हमला काफी खौफनाक था। ऐसा महसूस हो रहा था कि भूकंप के तेज झटकों से जमीन कांप रही है। बालाकोट के जाबा टॉप निवासी मोहम्मद आदिल ने कहा था, ‘सुबह तीन बजे के आसपास का समय था। बाहर से बहुत ही खौफनाक आवाज आई। ऐसा लगा जलजला आया हो। हम सब एक झटके में उठकर बैठ गए। पांच-दस मिनट बाद एहसास हुआ कि बम धमाका हुआ है। इसके बाद हम रात भर सो नहीं पाए। पल-पल यही डर सताता रहा कि कहीं कोई और बम न गिर जाए।’

पुलवामा आतंकी हमले से सभी सन्न थे। हर कोई आतंकियों से इसका बदला लेना चाहता था। सरकार ने भी पुलवामा के शहीदों की शहादत का बदला लेने के लिए 12 दिन बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी कैंप पर हमला कर दिया। पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए सरकार ने भारतीय वायुसेना को चुना। भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को तड़के बालाकोट में आसमान से बमवर्षा शुरू कर दी। भारतीय वायुसेना के इस एयर स्ट्राइक में जैश के न सिर्फ आतंकी ठिकाने तबाह हुए, बल्कि करीब 250 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button