[0:15 pm, 15/02/2021] Reporter Akanksha Tiwari Raipur: बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के कड़ार में अवैध उत्खनन को लेकर सरपंच प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच के बीच बवाल हो गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने चकरभाठा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
चकरभाठा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कड़ार की सरपंच अनिता दुबे हैं। उनके पति ब्रजेश दुबे सरपंच प्रतिनिधि हैं। ब्रजेश ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि शनिवार रात 10 बजे गांव के लोगों ने भुसड़ीभाठा में मुरुम के अवैध उत्खनन की जानकारी दी थी। इस पर वे उत्खनन करने वालों को मना करने गए। इस दौरान गांव का पूर्व सरपंच अश्वनी मिश्रा, राजकुमार दुबे, पंच धर्मेंद्र वर्मा, पंच मनीष दुबे और पुरुषोत्तम साहू अवैध उत्खनन कर रहे थे। ब्रजेश ने उन्हें मुरुम निकालने से मना किया। इस पर उत्खनन करने वालों ने सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट कर दी। साथ ही तलवार और लाठियां निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस पर ब्रजेश किसी तरह भागकर गांव पहुंचे।
इसके बाद घटना की जानकारी गांव वालों को देकर चकरभाठा थाने में शिकायत की। वहीं, राजकुमार दुबे ने अपनी शिकायत में बताया कि मुरुम के अवैध उत्खनन की सूचना पर वे रोकने गए थे। उनके साथ गांव के पंच मनीष दुबेद और धर्मेंद्र वर्मा भी थे। इस दौरान सरपंच पति ब्रजेश दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके साथियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।