Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark NewsNational Breaking
Trending

UTTRAKHAND AVALANCHE : उत्तराखंड में हिमस्खलन, नेहरू पर्वतारोहण संस्था के 28 प्रशिक्षार्थी फंसे बर्फ के पहाड़ में, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और ITBP के जवानों द्वारा चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान

Avalanche in Uttarakhand, 28 trainees of Nehru Mountaineering Institute trapped in snow mountain, rescue operation being run by NDRF, SDRF, Army and ITBP personnel

UTTRAKHAND : उत्तराखंड में लगातार चल रहे हिमस्खलन में अभी के ताज़ा मामले में अब द्रौपदी का डांडा नामक पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम), उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थी बर्फ के पहाड़ पर फंस गए हैं। हिमस्खलन के बाद29 लोग एवलांच की चपेट में आये हैं। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, 21 लोगों का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। रेस्क्यू के लिए हैलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने की मदद मांगी है। सीएम धामी ने फंसे प्रशिक्षार्थियों के लिए सेना की मदद के लिए अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। दरअसल चिंता की बात है कि दो प्रशिक्षार्थिों की मौत भी हो गई है। इसलिए अब बाकि बचे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button