DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम नए राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का शुभारंभ करने जा रहे हैं। बुधवार को हुई NDMC की बैठक में दिल्ली के राजपथ का नया नाम ‘कर्तव्यपथ’ करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। खास बात है कि 15 अगस्त को दिए भाषण में पीएम मोदी ने औपनिवेशिक मानसिकता को दिखाने वाले चिह्नों को खत्म करने की बात पर जोर दिया था। इससे पहले प्रधानमंत्री आवास मार्ग का नाम भी रेस कोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने राजपथ के नाम बदलने के विचार पर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘हम आजादी के बाद औपनिवेशिक मानसिकता को आगे बढ़ाते रहे। राजपथ दिखाता है कि आप राजा के लिए आए हैं। अब नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक जाने वाली सड़क और पूरा इलाका कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा। खास बात है कि 26 जनवरी परेड की गवाह बनने वाले राजपथ का नाम पहले किंग्सवे था। यह गणतंत्र दिवस पर परेड विजय चौक से इंडिया गेट तक की दूरी तय करती है।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हमें साम्राज्यवादी नीतियों, प्रतीकों को खत्म करना होगा। इसलिए राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ किया गया। केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा को लेकर तैयार की गई वेबसाइट के अनुसार, सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में राजपथ और इंडिया गेट लॉन्स शामिल हैं।




