ASIA CUP 2022 : एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान बीच एक और मुलाकात की तारीख तय। आज एशिया कप के मैच में पाकिस्तान ने हांग कांग को हरा कर सुपर-4 में भारत से मुकाबले की एक और तारिख मुक़र्रर कर ली। यह मैच आने वाले रविवार यानी चार सितंबर को खेला जाएगा। हालाँकि इस बात के आसार पहले से ही जताए जा रहे थे कि अगर इस मैच में हांगकांग हारता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच एक और भिड़ंत तय हो जाएगी।
हांगकांग के लिए पाकिस्तान के साथ मुकाबला शुरुआत से ही पाकिस्तान के पाले में जाता दिख गया था, टॉस जीतकर हांगकांग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो पूरी तरह गलत अबित हुआ मोहम्मद रिजवान और दिलखुश की धमाकेदार बल्लेबाजी ने आखिरी ओवर में पाकिस्तान का टोटल 193 पर पहुंचा दिया। इसके बाद यह तय था कि क्रिकेट के दो चिरप्रतिद्वंद्वी एक बार फिर आमने-सामने होंगे।




