Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

AsiaInternationalInternational Breaking
Trending

Big Breaking: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला, पीछे से मारी गई गोली, हालत बेहद गंभीर

Big Breaking: Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe attacked, shot from behind, condition very critical

टोक्‍यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नारा प्रांत में एक सभा में भाषण देने के दौरान गोली मारे जाने से बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्‍हें दो गोलियां मारी गई हैं। बताया जा रहा है कि ये गोलियां शिंजो आबे के सीने और गर्दन में लगी हैं। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा। यह भी बताया जा रहा है कि उनके जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

शिंजो आबे के शरीर में हरकत नहीं हो रही
जापान की पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। स्‍थानीय मीडिया जिजि ने बताया कि शिंजो आबे के गले से खून बह रहा था। उन्‍हें तत्‍काल एंबुलेंस से अस्‍पताल ले जाया गया। डॉक्‍टरों की टीम शिंजो आबे का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद श‍िंजो अबे जब अचेत हो गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्‍हें तत्‍काल सीपीआर दिया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

जापानी मीडिया ने बताया कि शिंजो आबे अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार के समर्थन में भाषण देने के लिए नारा प्रांत पहुंचे थे। इसी दौरान स्‍थानीय समयानुसार सुबह 11: 30 बजे उन पर पीछे से गोली चलाई गई। जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं देखी जा रही है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हमलावर की गोली उनके सीने में लगी है।

इस बीच जापान सरकार ने पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गोली लगी है। जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा स्‍थानीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे देश को संबोधित करेंगे।

जापानी मीडिया के मुताबिक शिंजो आबे एक रैली के बीच थे और इसी दौरान उन पर यह जानलेवा हमला हुआ। सरकारी समाचार प्रसारक एनएचके ने बताया कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे के शरीर से खून बह रहा था। इस दौरान गोलियों की आवाजें सुनी गई हैं। पुलिस ने बताया कि शिंजो आबे पर पीछे से हमला किया गया है। उन्‍हें एक शॉटगन से गोली मारी गई। गोली लगते ही शिंजो आबे बेहोश हो गए। उनके हृदय ने काम करना बंद कर दिया।

अस्पताल ले जाते वक्त शिंजो आबे को हृदयाघात भी आया है, सूत्रों के अनुसार उनके बचने की संभावना बहोत कम रह गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button