Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

National Breaking
Trending

बागियों से निपटने एक्शन में आई उद्धव सरकार: बागी विधायकों के स्टाफ हटाने का आदेश; शिंदे पर बरसे राउत

Uddhav government in action to deal with rebels: Order to remove staff of rebel MLAs; Raut lashed out at Shinde

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के चौथे दिन उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करने वाले करीब 40 विधायकों के PSO (निजी सचिव अधिकारी, कमांडो और कांस्टेबल) के खिलाफ कार्रवाई सरकार कार्रवाई करेगी। इन सभी PSO ने राज्य छोड़ते वक्त प्रशासन और खुफिया विभाग को सूचित नहीं किया, इसलिए इन पर एक्शन लेने का आदेश दिया गया है।

शिंदे बोले- हमें कोई नहीं डरा सकता है गुवाहाटी में बैठे बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उद्धव सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने कहा- हमारे विधायकों को डराने की कोशिश की जा रही है। हमें कोई डरा नहीं सकता है। शिंदे ने दावा किया- उनके पास शिवसेना के 39 और निर्दलीय 14 विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, चीफ मिनिस्टर ऑफिस ने सभी जिला कलेक्टरों को संबंधित जिलों के विधायकों के इन अधिकारियों को कारण बताओ ऐसा नोटिस जारी करने का भी आदेश दिया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार, संजय राउत, अनिल देसाई और दिलीप वलसे पाटिल के बीच मीटिंग हुई है। मीटिंग के बाद राउत ने कहा- बातचीत का वक्त खत्म हो गया है। अब हम बागियों को बताएंगे कि शिवसेना क्या है? उन्होंने कहा- अब हम हार नहीं मानेंगे।

  • शिवसेना के विधायकों का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे कैंप को ज्वाइन करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह खबर आई है कि मुंबई से दो और शिवसेना विधायक दिलीप लांडे और भास्कर जाधव गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं।
  • शिवसेना ने 4 और विधायकों को अयोग्य ठहराने की चिट्ठी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को भेजी है। शिवसेना ने गुरुवार को 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की चिट्ठी पहले ही लिख चुकी है। शिवसेना की लीगल टीम भी विधानसभा पहुंची है।
  • गुवाहाटी में रेडिशन ब्लू होटल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।
  • उद्धव ठाकरे आज दोपहर एक बजे मातोश्री में सभी जिला प्रमुखों और शाखा प्रमुखों के साथ एक बैठक करेंगे। इससे पहले, मुंबई पुलिस कमिश्नर ने उद्धव से मातोश्री में जाकर मुलाकात की है।
  • शिंदे ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें उनके समर्थन में 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। शिंदे ने इस चिट्ठी की एक-एक कॉपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधान परिषद के सचिव राजेंद्र भागवत को भी भेजी है।

गुरुवार को महाराष्ट्र के सियासी घमासान का तीसरा दिन था। देर शाम तक सामने आए एक वीडियो में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने आखिरकार इशारों में बता ही दिया कि उनके पीछे कौन सी महाशक्ति काम कर रही है। उन्होंने समर्थक विधायकों से बताया कि जो कुछ भी सुख-दुख है, वह हम सभी का एक है। चाहे जो कुछ हो जाए, हम सब एकजुट हैं और वह भी हमारे अपने ही हैं। वे नेशनल पार्टी हैं। वे महाशक्ति हैं।

. शिवसेना सांसद संजय राउत बोले- 12 बागी विधायकों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी ने व्हिप का उल्लंघन किया है। भाजपा के लोग शरद पवार का अपमान कर रहे हैं। सरकार जाए या बचे, अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

. गुवाहाटी में मौजूद बागी विधायक संजय शिरसाट बोले- पहले कई बार विधायकों ने उद्धव जी से कहा था कि कांग्रेस हो या NCP, दोनों ही शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार विधायकों ने उद्धव जी से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन वे उनसे कभी नहीं मिले।

इस बीच शिंदे ने डिप्टी स्पीकर को 37 विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी भेजी
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने खुद को विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है। उन्होंने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें उनके समर्थन में 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।

  • उधर बागी विधायकों ने उद्धव को चिट्ठी लिखी

    बागी कैंप के सभी विधायकों ने उद्धव को एक चिट्ठी भी लिखी। चिट्ठी में लिखा- शिवसेना विधायकों के लिए आपका दरवाजा हमेशा बंद रहता था। आप इन विधायकों की सुनते नहीं थे। गुवाहाटी होटल के बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।इस बीच NCP चीफ शरद पवार ने कहा कि बागियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। उधर, शिवसेना सांसद संजय राउत ने नाराज विधायकों को मनाने के लिए महा विकास अघाडी गठबंधन (MVA) से अलग होने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button