Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark News
Trending

Big Breaking- रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में विस्फोट, सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

newsmrl.com Big Breaking- Explosion in train at Raipur railway station, 6 CRPF personnel injured update by Rihan Ibrahim

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाका होने से सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैंं।

इनमें से एक की हालत गंभीर है। विस्फोट का कारण शिफ्टिंग के दौरान कारतूस के बक्से में हुए विस्फोट को बताया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने चार जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

हादसे में छह जवान घायल हुए हैं। हवलदार विकास चौहान की हालत गंभीर बताई है। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा शामिल हैं। सीआरपीएफ के बड़े अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे हैं।

रायपुर पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ जवानों को जम्मू ले जाने के लिए 22 बोगियों का ट्रेन बुक हुआ था। ट्रेन के बोगी नंबर नौ की गेट के पास डमी कारतूस डेटोनेटर से भरा बैग जवान के हाथ से छूट गया। इसकी वजह से ब्लास्ट हुआ। जिस जवान के हाथ से बैग छूटा वही जवान ज्यादा घायल हुआ है। पुलिस ने चार जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी थी, जब यह विस्फोट हुआ। घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है। सीआरपीएफ ने बताया है कि डेटोनेटर बॉक्स फटने के चलते हादसा हुआ है।

ब्लास्ट होने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद ट्रेन को सुबह करीब 7:15 बजे रवाना कर दिया गया। ब्लास्ट की चपेट में किसी आम नागरिक के आने की सूचना नहीं है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button