एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनो के बीच में उम्र का डेढ़ दशक का अंतर
इस बात में कोई दोराय नहीं कि भारत में अभी भी परिवार की ओर से तय की जाने वाली शादियों का चलन है, जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण क्योंकि इस तरह की शादियां प्रेम विवाह के मुकाबले अधिक सफल होती हैं। हालांकि, पितृसत्तात्मक समाज में विवाह को सफल बनाए रखने का ज्यादातर दायित्व महिलाओं पर ही होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश घरों में पुरुष कमाने वाले होते हैं, जिसकी वजह से वह आर्थिक रूप से अपने साथी पर निर्भर रहती हैं। यही एक वजह भी है कि बहुत सी महिलाएं कड़वे अलगाव से गुजरने के बाद भी तलाक का रास्ता नहीं अपनातीं।
शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कभी किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है, जिस पर बात करते हुए मीरा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था ‘अलग बैकग्राउंड्स से होने के बाद भी मैंने अपनी शादी को कभी भी एक चैलेंज की तरह नहीं लिया।
मुझे दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना मुझे अच्छा लगा। मुझे साउथ मुंबई हमेशा से पसंद था। यहां तक कि हमने अपनी पहली एनिवर्सरी कोलाबा में द टेबल में साथ खाना खाकर सेलिब्रेट की थी। मैंने मुंबई की जिंदगी और उसे जीने के तरीके को पूरी तरह अपना लिया है। मैंने शादी के बाद पहली बार रिप्ड जींस पहनी थी। इसके अलावा जिंदगी जीने के लिए शाहिद की सरलता ने हमेशा मेरे काम आई।
शाहिद मुझसे 14 साल बड़े हैं, तो इससे हमारे रिश्ते में कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं उनके एक्सपीरियंस का फायदा लेती हूं और वह मेरे नए नजरिए का फायदा उठा सकते हैं। मैं खुद को सबसे ज्यादा तब पसंद करती हूं जब मैं शाहिद के साथ होती हूं।’ हालांकि, पति-पत्नी के बीच उम्र के गैप को मजबूरी या पैसे का लालच से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इस मिथक को शाहिद-मीरा की जोड़ी हमेशा ही तोड़ती नजर आई है।
हालांकि, पति-पत्नी के बीच न बन पाने की बहुत ही वजहों को माना गया है लेकिन उम्र का अंतर एक बड़ा मानक है, जिसकी वजह से बहुत से शादीशुदा जोड़े अलग हुए हैं। खैर, साथी के साथ उम्र में बड़े अंतर को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) पूरी तरह निराधार मानती हैं। उनका कहना है कि अपने से बड़े साथी से आपको बहुत सी चीजें सीखने को मिल सकती है, जोकि आपके शादीशुदा रिश्ते के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। (फोटोज-इंडिया टाइम्स)


