बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
वे फैंस के लिए अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. वे अपनी ग्लैमरस अदाओं के चलते चर्चा में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस का एक ताजा फोटोशूट चर्चा में आ गया है, जिसमें वे टॉपलेस नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट की एक फोटो शेयर की है, जिसे बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने क्लिक किया है.
सनी लियोनी की टॉपलेस फोटो के वायरल होने के बाद विद्या बालन और तारा सुतारिया की ताजा फोटोज भी चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, इन सभी फोटोज को डब्बू रतनानी ने खींचा है.
सनी के टॉपलेस फोटो के वायरल होने के बाद, विद्या बालन (Vidya Balan) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फोटोज की भी चर्चाएं होने लगी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन तीनों एक्ट्रेसेज की लेटेस्ट फोटोज 2021 के कैलेंडर के लिए शूट हुई हैं और इन सभी फोटोज को डब्बू रतनानी ने खींचा है.सनी ने यह फोटो एक दिन पहले अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की थी. उन्होंने सिर्फ एक बड़ी सी हैट से अपने पूरे शरीर को ढका हुआ है. अब तक इस फोटो पर 18 लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं.
इस बीच, विद्या बालन का ग्लैमरस लुक चर्चा में आ गया है, जिसमें वे हाई-थाई स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने यह फोटो तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी. अब तक इस फोटो पर 1 लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं.
इसी फोटोशूट से तारा सुतारिया ने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसमें वे ओवर साइज सफेज शर्ट पहने दिख रही हैं.
तारा सुतारिया ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. उन्होंने वॉकिंग पोज में यह फोटो खिंचवाई है. एक्ट्रेस ने करीब 9 घंटे पहले अपनी यह फोटो शेयर की थी, जिस पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं. एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड आदर जैन लिखते हैं, ‘तुम पर यह शर्ट जंच रही है.’ इस पर तारा कहती हैं, ‘मैं इसे अपने पास रख रही हूं.’





