Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark News
Trending

66 साल की महिला का रेप, फिर चाकू से 25 बार गोदकर उतारा मौत के घाट

newsmrl.com 66-year-old woman raped, then stabbed to death 25 times with a knife update by rajinedr Singh

राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक हैवान ने 66 साल की महिला की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी।

लेकिन, आरोपी यहीं नहीं रुका। आरोपी ने ताबड़तोड़ 25 से अधिक वार कर महिला का पेट फाड़ डाला। इतना ही नहीं, उसने महिला के दोनों पैर काटने का भी प्रयास किया। हैवानियत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रविवार दोपहर बेटा घर पहुंचा तो कमरे में मां का निवस्त्र व खून से लथपथ शव देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटे में आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी 30 वर्षीय विपिन दल्लूपुरा गांव का ही रहने वाला है।

20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया
एसीपी कल्याणपुरी सुनील की देखरेख में न्यू अशोक नगर थाने के एसएचओ प्रमोद कुमार की टीम ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान महिला के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद मिला। आरोपी दोपहर करीब 1:10 बजे महिला के घर में घुसा था और 1:30 बजे बाहर आया था। उसके कपड़े पर खून भी लगा था। आरोपी की पहचान दल्लूपुरा के ही रहने वाले विपिन के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात को कबूल कर लिया है। आरोपी ने इतनी बेरहमी से वारदात क्यों की, पुलिस इस बारे में उससे पूछताछ कर रही है।

बुजुर्ग महिला मूल रूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली थीं। वह अपने बेटे और पोते के साथ न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा गांव में किराए के मकान में रहती थीं। महिला का 32 वर्षीय बेटा नोएडा स्थित एक बैंक में सुरक्षा गार्ड है, जबकि पोता एक स्कूल में दसवीं का छात्र है। महिला का बड़ा बेटा गांव में ही रहता है। बुजुर्ग घर के पास ही सब्जी बेचती थीं। वक्त मिलने पर बेटा और पोता भी सब्जी बेचने में उनकी मदद करते थे। रविवार सुबह बेटा ड्यूटी पर चला गया, जबकि पोते के साथ महिला सब्जी की दुकान पर मौजूद थीं। दोपहर करीब 12 बजे महिला दुकान पर अपने पोते को छोड़कर खाना बनाने के लिए घर में चली गईं। दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा ड्यूटी खत्म कर घर लौटा तो कमरे में उनका शव पड़ा था। बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने महिला का दरांती से गला रेतने के बाद चाकू से पेट और छाती पर ताबड़तोड़ वार किए थे। इससे महिला का पेट फट गया था। दरांती से महिला के दोनों पैर काटने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी को नशे की लत
पुलिस की पूछताछ में गांव के लोगों ने बताया कि विपिन को नशे की लत के अलावा भी अन्य कई बुरी आदतें हैं। इसी वजह से आरोपी विपिन की पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई। उसकी डेयरी के पास ही बुजुर्ग महिला किराए पर रहती थीं। रविवार दोपहर आरोपी नशे की हालत में घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया।

बेटे ने अपनी जान को भी खतरा बताया
बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ करीब 20 साल से दल्लूपुरा गांव में किराए पर रह रही थीं। इस दौरान वह कई मकान भी बदली थीं। वहीं, दल्लूपुरा में आरोपी विपिन का परिवार दबंग बताया जाता है। आरोपी विपिन परिवार के साथ ही दल्लूपुरा में रहता है। आरोपी के परिवार में उसके पिता समेत अन्य सदस्य हैं। गांव में उसका मकान किराए पर चलता है, जिससे अच्छी आमदनी है। आरोपी खुद दूध की डेयरी चलाता है। महिला के बेटे ने आरोपी के परिवार से अपनी जान को खतरा बताया है। उसके अनुसार, दल्लूपुरा के कुछ लोग केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे हैं। हालांकि पुलिस ने उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button