Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

गर्लफ्रेंड को घूमाने ले गये ब्वायफ्रेंड ने दोस्तों संग किया गैंगरेप…..

newsmrl.com Boyfriend, who took girlfriend for a walk, gang-raped with friends….. update by Akanksha Tiwari

रायपुर 12 जून 2021। राजधानी में गैंगरेप की खबर से सनसनी मच गयी है।

ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने निकली नाबालिग लड़की को ब्वायफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर हवस का शिकार बनाया। घटना रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके की है। आरोप है कि लड़की से नशे की हालत में लड़कों ने एक के बाद एक रेप किया।

जानकारी के मुताबिक लड़की पुरानी बस्ती इलाके की रहने वाली है, वहीं लड़के भी आसपास के ही रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 16 साल की लड़की कल अपने ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने गयी थी। ब्वायफ्रेंड के साथ उसके तीन दोस्त भी साथ ही घूमने गये थे। इसी दौरान सभी लोगों ने मिलकर लड़की को कुछ खाने-पीने दिया, जिसके बाद लड़की को नशा आने लगा।

इसके बाद सभी लड़के उसे लेकर ब्वायफ्रेंड के घर पहुंचे और जहां सभी ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया। नशे की हालत में गैंगरेप का शिकार हुई लड़की को जब होश आया तो उसे पूरा माजरा समझ में आया। लड़की ने घर जाकर पूरी बातें अपने परिजनों को बतायी, जिसके बाद पुरानी बस्ती थाने में जाकर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button