Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodPage3
Trending

कैटरीना कैफ ने कर लिया है विक्की कौशल को कबूल! तो क्या जल्द करने वाले हैं शादी?

newsmrl.com Katrina Kaif has accepted Vicky Kaushal! So are you going to get married soon update by nujhat ashrafi

बॉलीवुड से एक अच्छी खबर सुनने को मिल रही है. खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के लव बर्ड विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बहुत जल्द एक नए रिश्ते में बंध सकते हैं.

हालांकि अभी कर इस खबर पर विक्की और कैटरीना की तरफ से कोई पुष्टी नहीं की गई है. लेकिन माना जा रहा है कि अफेयर की खबरों के बीच अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देना चाहते हैं.

रिपोर्ट की मानें तो विक्की और कैटरीना ने सारी जिंदगी एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया है. और इस बात की जानकारी वो सोशल मीडिया के जरिए सभी को देने वाले हैं. वहीं खबर ये भी है कि विक्की के पापा ने उन्हें कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर सोचने के लिए कहा है. वहीं बात करें कैटरीना की तो वो भी विक्की को लेकर काफी सीरियस है. बता दें कि पिछले काफी दिनों से दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बीताते हुए नजर आ रहे थे. दोनों की फैमिली ने न्यू ईयर भी साथ ही मनाया था. और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई फोटोज भी शेयर की थी.

दोनों इन फिल्मों में आएंगे नजर

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल बहुत जल्द फिल्म सरदार उद्यम सिंह में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही वो मानुषी छिल्लर के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं. दूसरी तरफ कैटरीना अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी और इसके अलावा फोन भूत, टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी.

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी. वहीं अब बताया जा रहा है कि दोनों बहुत जल्द अपने रिश्ते को एक नया नाम दे सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button