‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से स्टारडम बटोरने वाली शेफाली जरीवाला ‘बिग बॉस 13’ से जबरदस्त सुर्खियों में आईं।
इस रियलिटी शो से उनकी फैन फॉलोइंग में और भी इजाफा हुआ। वह अब सोशल मीडिया पर पहले के मुकाबले और भी ज्यादा ऐक्टिव हो गई हैं। शेफाली जरीवाला अकसर अपनी स्टाइलिश और सेक्सी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
शेफाली जरीवाला ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेड कलर की बिकिनी में ये खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की है और लिखा है, ‘गर्मी को मजा चखाने का वक्त आ गया है।’
शेफाली जरीवाला हाल ही अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में थीं, जिसमें उन्होंने अपनी पहली और तलाक को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्होंने रिश्ते में मानसिक प्रताड़ना झेली। शेफाली की मीत ब्रदर्स फेम हरमीत सिंह से हुई थी, लेकिन वह ज्यादा दिन नहीं टिक पाई और 2009 में तलाक हो गया। इसके बाद शेफाली जरीवाला ने 2014 में ऐक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली।
शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। गाना सुपरहिट रहा, जिसके बाद शेफाली ‘कांटा लगा गर्ल’ के रूप में मशहूर हो गईं। इसके बाद वह ‘बुगी वुगी’, ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं।


