Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

नशेड़ी दूल्हे के साथ DJ पर डांस नहीं करना चाहती थी दुल्हन, जिद करने पर शादी से किया इनकार

newsmrl.com The bride did not want to dance on the DJ with the addicted groom, refused to marry on insistence update by Akanksha Tiwari

शादी-बारातों में शराब पीना और फिर जमकर हुड़दंग मचाना जैसे आम बात हो गई हो।

अक्सर शादी समारोह में बाराती नशे में देखे जाते हैं। कई बार तो दूल्हा भी बारातियों की संगत में पड़ कर नशे में अजीबो-गरीब हरकतें करना शुरू कर देते हैं, लेकिन बाद में उन्हें इसका खामियाजा भुगताना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रतापगढ़ से सामने आया है। यहां शादी समारोह में लगे डीजे पर नशे में धुत बाराती डांस कर रहे थे। दूल्हा भी नशे में चूर था। बताते हैं कि नाश्ता बनाने वाले के मुंह पर एक बाराती ने दोना फेंक दिया।इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई।

रस्म खत्म होने के बाद जब दुल्हन वापस अपने घर जा रही थी तो इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया। नशेड़ी दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन आग बबूला हो गई। दूल्हा दुल्हन से डीजे पर साथ में डांस करने की जिद कर रहा था। दूल्हे की हरकत को देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दुल्हन के शादी के इनकार करने की खबर से बारातियों और जनातियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां जमकर मारपीट शुरू हो गई। लड़की वालों ने दूल्हे और नशेड़ी बारातियों को बंधक बना लिया।

मानधाता थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी समर बहादुर वर्मा की बेटी की शादी रवेन्द्र वर्मा निवासी कुटिलिया अहिना से तय हुई थी। शनिवार को बारात गई थी। सभी नाश्ता कर रहे थे। बताया जाता है कि नशे में धुत एक बाराती ने नाश्ता बनाने वाले के मुंह पर चाट से भरा दोना फेंक दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बुजुर्गों ने माहौल शांत करा दिया। इसके बाद दुल्हन का भाई पंखा घुमा रहा था तो बारातियों ने उसे धक्का देकर गिराते हुए पीट दिया। इसके बाद दोबारा मारपीट शुरू हुई लेकिन लोगों ने बीचबचाव कर फिर शांत करा दिया। रात करीब 11:30 बजे जयमाल के समय दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और साथ में डांस करने का दबाव बनाने लगा। इस पर दुल्हन भड़क गई और दूल्हे को नशे में धुत बताते हुए उससे शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद घारातियों ने दूल्हे व नशे में धुत बारातियों को बंधक बना लिया। कई बारातियों की पिटाई भी हुई। काफी मान मनव्वल के बाद बारातियों को छोड़ दिया गया, लेकिन दूल्हे व उसके परिजनों को नहीं छोड़ा। घराती शादी का खर्च वापस करने की मांग करने लगे

मानधाता पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिसवालों ने कहा कि सुबह नौ बजे आएंगे। उसके पहले सारी पंचायत खत्म कर लें। रविवार को मानधाता पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन से पूछा गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी में हुए खर्च के लिए चार लाख रुपये और एक लाख रुपये जेवर के मांगे। दूल्हा पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद दूल्हे व उसके परिजनों को छोड़ा गया। मानधाता एसओ श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और पुलिस को किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button