Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमने निकली थी छात्रा, हाइवे किनारे घेरकर 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, केस दर्ज

newsmrl.com The girl student had gone out for a scooty ride with friends, gang-raped by 6 boys by being surrounded on the side of the highway, case registered update by rihan Ibrahim

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

छात्रा अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमने गई थी। हाइवे किनारे 6 लड़कों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने छात्रा के दोनों दोस्तों पर भी हमला किया। इसके बाद चाकू के बल पर सभी ने बारी-बारी समूहिक दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया।

पांच दिन बाद कार्रवाई के लिए छात्रा ने दी तहरीर
घटना बरेली में शहर सर्किल के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाईपास से लिंक रोड पर भगवानपुर धीमरी गांव के पास सूखी पड़ी नहर में 31 मई की दोपहर अंजाम दी गई थी। छात्रा लोकलाज के भय से पांच दिन तक इस घटना पर चुप्पी साधे रही। उसने घर पर भी किसी को नहीं बताया लेकिन जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी बड़ी बहिन को पूरी बात बता दी। इसके बाद परिजन के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचकर छात्रा ने शनिवार को तहरीर दी।

एसएसपी ने घटनास्थल देखा
शनिवार को छात्रा की तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसएसपी रोहित सिंह ने सजवाण ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी रविंद्र कुमार फोर्स के साथ आरोपियों की धरपकड़ में लग गए हैं। आरोपी सभी भगवानपुर धीमरी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि सभी आरोपी पास के गांव भगवानपुर धीमरी के ही हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह 31 मई को दोपहर लगभग 3 बजे अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमने निकली थी। हाइवे पर भगवानपुर धीमरी गांव के निकट नहर के किनारे पुलिया पर छह लड़कों ने उसकी स्कूटी रोक ली और चाकू दिखाकर मारा पीटा। इस बीच उसका एक दोस्त तो बचकर भागने में कामयाब हो गया लेकिन दूसरे दोस्त को सभी 6 लड़कों ने पीटकर घायल कर दिया और उसे सूखी नहर में ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button