Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

18+18+ SexologyAsiaEuropeInternationalLifestyleUSA
Trending

दुनियाभर में प्रचलित सेक्स की 7 अजीबो-गरीब प्रथाएं, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

newsmrl.com 7 strange and poor practices of sex prevalent around the world, you will also be surprised to know update by rihan Ibrahim

बेडरूम में सेक्स के दौरान तरह-तरह की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत ही आम बात है, जो लोग करते हैं।

चाहे वह विभिन्न सेक्स पोजीशन आजमाना हो या सेक्स टॉयज के साथ सेक्स को रोमांचक बनाना, ये सभी तरीके सेक्स को पूर्ण रूप से एन्जॉय करने के तरीके हैं। इस तरह के एक्सपेरिमेंट रिश्तों की गर्माहट और मस्ती को बरकरार रखने में मदद करते हैं। हालांकि, दुनिया भर में प्रचलित ऐसी कई सेक्स प्रथाएं हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान और चकित रह जाएंगे। तो आइए, जानते हैं पर ऐसी ही कुछ प्रथाओं पर एक नज़र।

ऑस्ट्रिया के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अपने साथी को खिलाती हैं कांख में दबाकर रखे गए सेब
ऑस्ट्रिया के ग्रामीण इलाकों में, युवा महिलाएं एक पारंपरिक नृत्य करने के दौरान अपनी कांख में सेब के स्लाइस भर कर रखती हैं, जिससे कि उनके कांख की खुशबू सेब में समा जाए। नृत्य पूरा होने के बाद, महिलाएं उस पुरुष के पास जाती हैं जिसे वे पसंद करती हैं और उसे सेब का एक टुकड़ा देती हैं। पुरुष द्वारा उस सेब के टुकड़े को खा लेने से, इस प्रथा के अनुसार माना जाता है कि वह पुरुष हमेशा उस युवती के साथ यौन सुख में लिप्त रहेगा।

नेपाल की कुछ जनजातियों में अनेक भाइयों द्वारा एक ही पत्नी को साझा करने का रिवाज
महाभारत याद है, जिसमें द्रौपदी के 5 पति थे। ऐसा ही कुछ नेपाल में रहनेवाले कुछ जनजातियों में देखा जा सकता है, जहां बहुपतित्व का रिवाज है। इसके अनुसार एक ही परिवार के सभी भाई एक ही पत्नी को साझा करते हैं ताकि उनके सीमित खेतों और संपत्तियों के लिए बहुत अधिक बच्चे न हों।

प्राचीन ग्रीस में किशोर लड़कों के साथ सेक्सुअल रिलेशन रखते थे पुरुष
प्राचीन ग्रीस में, वयस्क पुरुष, विवाहित और अविवाहित दोनों, अक्सर किशोर लड़कों के साथ यौन संबंध रखते थे। इन संबंधों में बच्चे शामिल नहीं थे, बल्कि यौवन की दहलीज पर कदम रखते, आमतौर पर 15 और 19 की उम्र के बीच के किशोर होते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button