Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodPage3
Trending

FIR के बाद दिशा पाटनी ने शेयर की बिकिनी फोटो, फैन्‍स बोले- भूल गया सबकुछ, याद नहीं अब कुछ

newsmrl.com After FIR, Disha Patni shared bikini photo, fans said - forgot everything, can't remember anything now update by rihan Ibrahim

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस दिशा पाटनी बुधवार रात से ही लगातार चर्चा में हैं।

दिशा और उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के ख‍िलाफ मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर (FIR) दर्ज की है। दोनों पर बुधवार रात को कोरोना नियमों के उल्‍लंघन का आरोप है। इसके ठीक बाद मुंबई पुलिस ने बिना नाम लिए दिशा और टाइगर को लेकर ट्विटर पर तंज भी कसा। मजेदार बाद यह है क‍ि मुंबई पुलिस के ट्वीट के ठीक बाद दिशा पाटनी ने इंस्‍टाग्राम पर बिकिनी में अपनी एक फोटो शेयर की है। दिशा की यह तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैन्‍स भी इस पर जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स दे रहे हैं।

कुछ ही देर में फोटो को 9.67 लाख लाइक्‍स
सोशल मीडिया पर दिशा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही कारण है कि इंस्‍टाग्राम पर थ्रोबैक बिक‍िनी फोटो शेयर करने के एक घंटे के भीतर ही 9.67 लाख लाइक्‍स मिल चुके हैं, जबकि 5 हजार से अध‍िक कॉमेंट्स भी आ चुके हैं। दिशा ने जो फोटो शेयर की है कि वह मालदीव की है। तस्‍वीर में दिशा डूबते सूरज के सामने बिकिनी पहनकर समंदर में कतिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। दिशा ने तस्‍वीर के साथ कैप्‍शन में लिखा है, ‘थ्रोबैक।’

फैन ने कहा- भूल गया सबकुछ…
दिशा की इस तस्‍वीर की फैन्‍स दिल हार रहे हैं। एक फैन ने FIR का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘भूल गया सबकुछ, याद नहीं अब कुछ।’ बता दें कि बुधवार रात को दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ मुंबई की सड़कों पर कार में घूमते नजर आए थे। लॉकडाउन के कारण पुलिस ने उन्‍होंने रोका और जवाब मांगा कि वो बेवजह घूमने क्‍यों निकले हैं। इसके बाद गुरुवार को मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 और 34 के तहत दोनों के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button