Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodPage3
Trending

शिल्पा शिंदे ने छोड़ी एक्टिंग, कंस्ट्रक्शन फिल्ड में भाग्य आजमा रही हैं भाग्य!

newsmrl.com Shilpa Shinde quits acting, is trying her luck in the construction field update by nujhat ashrafi

मुंबई. बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) की विनर और ‘भाभीजी घर पर हैं!

(Bhabiji Ghar Par Hain!) में ‘अंगूरी भाभी’ (Angoori Bhabhi) के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों टीवी से दूर हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वह काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर सामने आया है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस चकित हैं. लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को गुड बाय कर दिया है.

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम (Shilpa Shinde working at construction site) करती दिखाई दे रही हैं. उनके हाथों में ड्रिल मशीन दिखाई दे रही है, जिससे वह काम कर रही हैं. सिर पर कैप और कुर्ता पहने शिल्पा शिंदे दीवारों को काटती नजर आ रही हैं

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘लॉकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई, जिसके पास अभी भी काम नहीं है, वो लोग अपना फील्ड चेंज कर सकते हैं. वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा. बस पॉजिटिव रहिए.’

शिल्पा शिंदे के इस वीडियो को देख कुछ फैंस हैरान तो हैं पर उनकी हिम्मत की दाद दे रहा है. कुछ जानना चाह रहे है कि क्या सच में उन्होंने एक्टिंग को बाय-बाय कर दिया है. वहीं, कुछ लोग उनके इस हुनर की तारीफ कर रहे हैं. लोग उन्हें ‘सुपर वुमन’ और ‘ऑलराउंडर’ कह रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘कोई काम छोटा नहीं होता.’ वहीं एक और फैन ने लिखा, ‘ये हैं असली शिल्पा शिंदे, एकदम रियल. जैसी हैं, वैसी ही.’

आपको बता दें कि कई शोज में काम चुकीं शिल्पा शिंदे को पहचान ‘भाभीजी घर पर हैं!’ से मिली. इस शो में उन्होंने ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाया था. बिग बॉस के बाद ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में देखी गई थीं, लेकिन मेकर्स के साथ कुछ मतभेद होने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था. इसके बाद ‘पौरषपुर’ वेब सीरीज में नजर आई थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button