Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

लालू की बेटी रोहिणी ने बीजेपी नेता सुशील मोदी को बताया राजस्‍थानी मेंढक, बोलीं- आकर मुंह ठुर देंगे

newsmrl.com Lalu's daughter Rohini told BJP leader Sushil Modi, Rajasthani frog, will come and speak update by nujhat ashrafi

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी और बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बीच ट्विटर वॉर चल रहा है.

पटना में आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव की ओर से सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर खोलने को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हुआ है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा कोविड केयर सेंटर के संचालन को लेकर एक वीडियो जारी किया गया. इसी को आधार बनाकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक ट्वीट किया. इसी पर रोहिणी आचार्य ने पलटवार किया है. उन्होंने सुशील मोदी को राजस्थानी मेंढक तक कह दिया.

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तेजस्वी को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता. कांति देवी ने मंत्री बनने के बदले जो दो मंजिला भवन तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया था, उसमें या राबड़ी देवी के पास जो 10 फ्लैट बचे हैं, उनमें अस्पताल क्यों नहीं खोला गया?’ इसके अलावा सुशील मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं. कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं

लालू की बेटी व तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य सुशील मोदी के ट्वीट पर बुरी तरह से भड़क गईं. उन्होंने ट्वीट करके कहा- आज के बाद से मेरा या मेरी बहनो का नाम लिया न ये लीचर तो मुंह ठुर देंगे आकर! भाग यहां से राजस्थानी मेंढक.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button