जब बाहर आया Kunal Khemmu के भीतर का Anil Kapoor, फिल्म Tezaab के गाने पर किया जबरदस्त डांस
जब सोहा के वीडियो में आया ट्विस्ट
सोहा अली खान ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है. वीडियो में सोहा अपनी छत पर हैं और मौसम का नजारा कराते हुए कह रही हैं कि मैं छत पर आई हूं ये देखने कि साइक्लोन के बाद मौसम पर क्या असर पड़ा है. सोहा आगे अपनी बात कह ही रही होती हैं कि वीडियो में कुनाल खेमू की एंट्री होती है।
ताउते तूफान के चलते भारत के कई तटीय इलाकों में हालात खराब हैं. जहां तमाम लोगों के लिए ये मुश्किल का सबब बन गया है वहीं कई लोग इस तूफान के चलते बिगड़े मौसम में भी जमकर मौज मस्ती कर रहे हैं. हाल ही में कुछ ऐसा ही करते नजर आए बॉलीवुड एक्टर कुनाल खेमू कुनाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अनिल कपूर के गाने पर किया डांस
कुनाल खेमू साल 1988 में रिलीज हुई अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब का गाना गाते और उस पर डांस करते दिखाई पड़े. ‘जीना नहीं’ सॉन्ग पर डांस करते हुए कुनाल खेम अपने कुत्ते को पुचकारने से लेकर हवा में घूमने तक बहुत कुछ करते हैं. कैजुअल शॉर्ट्स और स्लीपर्स में कुनाल खेमू का डांस ये वीडियो काफी मजेदार है जिस पर अनिल कपूर ने भी रिएक्शन दिया.
अनिल कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कहर ढा दिया.’ इसी तरह ईशान खट्टर ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ईशान ने लिखा कि कुनाल क्वारनटीन से आजाद हो गया है. इस वीडियो को खुद कुनाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. कुनाल ने लिखा, ‘जब मेरे भीतर का अनिल कपूर बाहर आता है।


