Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodBusinessLifestylePage3
Trending

बंगाल के ‘दाऊद इब्राहिम “हुब्बा” ‘ पर फिल्म बना रहे बंगाल के मंत्री, सांसद नुसरत जहां करेंगी लीड रोल

newsmrl,.com Bengal minister, MP Nusrat Jahan, will be doing the lead role in making a film on 'Dawood Ibrahim "Hubba" of Bengal update by Rihan Ibrahim

हुगली के दाऊद इब्राहिम कहे जाने वाले गैंगस्टर हुब्बा श्यामल की जिंदगी पर सस्पेंस एक्शन थ्रिलर मूवी बना रहे हैं बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु.

मुख्य भूमिका में टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां और एक्टर अबीर चट्टोपाध्याय की जोडी नजर आएगी. अपराध और कॉमेडी के मिश्रण में एक अलग स्वाद के साथ एक कहानी फिल्म ‘ हुब्बा ‘ का नाम भी फिक्स कर दिया गया है. नाम की तरह ही फिल्म की कहानी में भी हुड़दंग, सस्पेंस और एक्शन थ्रिलर को रुपहले पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है

खास बातें गैंगस्टर हुब्बा श्यामल के बारे में

गैंगस्टर हुब्बा श्यामल 90 के दशक में एक कुख्यात अपराधी था. पूरा हुगली जिला उसके नाम से थर्राता था. हुब्बा श्यामल विभिन्न आपराधिक गतिविधियों जैसे सुपारी किलिंग, हत्या, लुट, फिरौती, रंगदारी, रेलवे वागनों में चोरी, ड्रग्स व नशीले पदार्थों की तस्करी आदि में शामिल था.

उसका पूरा नाम हुब्बा श्यामल दास है. जिसे ‘हुगली के दाऊद इब्राहिम’ के नाम से भी जाना जाता है. उसके खिलाफ कई पुलिस केस दर्ज थे. हुब्बा के नंबर एक शागिर्द रमेश महतो थे. हालांकि, अब रमेश महतो एक अलग टीम के रूप में क्षेत्र में काम कर रहे हैं. हुब्बा का खास शागिर्द रमेश महतो फिलहाल जेल में हैं. साल 2011 में कुख्यात हुब्बा श्यामल की हत्या कर दी गयी थी और उसका क्षत विक्षत शव हुगली के वैद्यबाटी के खाल में तैरता हुआ मिला था. मंत्री ब्रत्या बसु ने अपने सिनेमा की कहानी मे ‘हुगली के डेविड’ की विभिन्न संगीन व आपराधिक गतिविधियों को मूवी मसाला के रूप मे रुपहले पर्दे पर बखूबी उतारा है.

ममता बनर्जी के नेतृत्व में नवगठित तृणमूल सरकार के मंत्रिमंडल में बंगाल सिनेमा जगत के जानीमानी हस्ती ब्रत्या बसु शिक्षा मंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं. वो दमदम के तीन बार के विधायक हैं. इन सब के बीच वो राजनीतिक गलियारों से बिल्कुल हटकर हुगली के दाऊद इब्राहिम कहे जानेवाले गैंगस्टर हुब्बा श्यामल के जिन्दगी पर सस्पेंस एक्शन थ्रिलर मूवी बना रहे हैं.

इस फिल्म की कहानी वास्तविक चरित्र पर केंद्रित है. इस फिल्म के निर्देशक ब्रत्या बसु ने एक कुख्यात अपराधी के जीवन की विभिन्न गतिविधियों के साथ अपनी आनेवाले फिल्म की पृष्ठभूमि को निखारा है.

इस फिल्म में मुख्य भुमिका में टीएमसी सांसद व जानीमानी अभिनेत्री नुसरत जहान, अबीर चट्टोपाध्याय, मधुरिमा बसक, अरना मुखर्जी, फाल्गुनी चट्टोपाध्याय, पॉलोमी बसु और लोकप्रिय बांग्लादेशी अभिनेता मोशर्रफ करीम हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button