Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

अप्रैल के बाद अब जेईई मेन मई 2021 की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।

newsmrl.com jee mains eslxam update by Akanksha tiwari

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में जानकारी ट्वीट की है।

एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन 2021 के दो सत्रों फरवरी और मार्च की परीक्षा ली जा चुकी है। अप्रैल की परीक्षा 27, 28 और 30 अप्रैल को होनी थी। लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया गया था। अब जेईई मेन मई 2021 की परीक्षा भी स्थगित की जा रही है। ये एग्जाम्स 24 से 28 मई 2021 तक होने थे। मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि जेईई मेन मई 2021 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए थे। एनटीए ने कहा है कि रजिस्ट्रेशंस की तारीख भी बाद में घोषित की जाएगी। साथ ही सलाह दी है कि इस अतिरिक्त समय को स्टूडेंट्स बेहतर तैयारी के लिए उपयोग में लाएं। NTA Abhyas App से घर बैठे मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करें।

एनटीए ने कहा है कि स्टूडेंट्स परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in विजिट करते रहें। जेईई मेन के संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1389496563916025857?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button